सुशांत सिंह की आत्महत्या केस में रिया चकर्वर्ती की गिरफ्तारी के बाद से ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद एनसीबी लगातार छापे मारी कर रही है और कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ की जा चुकी है जिनमें अर्जुन रामपाल, सारा अली खान , रकुल प्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे नाम शामिल हैं लेकिन अब टीवी की मशहूर हस्ती भारती सिंह को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पति के साथ पूछताछ चल रही है। हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी है और हर्ष की भी गिरफ्तारी जल्दी हो सकती है। भारती को आज रात एनसीबी ऑफिस में रखा जाएगा और कल अदालत में पेश किया जाएगा। दिन में भारती के घर में छापे थी जिसमें उनके घर से 85 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को समन किया था। पूछताछ में भारती और हर्ष ने गांजा का सेवन करने की बात कबूल की थी और उसके बाद भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब कल उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लॉ विल टके इतस ओन कोर्स। लेकिन इस में कोई शक नही कि भारती एक उम्दा कलाकार है।